लखनऊ, जुलाई 11 -- Lucknow News: सुशान्त गोल्फ सिटी इलाके में स्थित राम मनोहर लोहिया प्रसाशनिक भवन में काम करते वक्त इलेक्ट्रिशियन को करंट लग गया। यह देखकर साथी उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मूलरूप से बिहार के गोपालगंज निवासी लोकनाथ (38) राममनोहर लोहिया प्रसाशनिक भवन में चार माह से बिजली का काम कर रहा था। परिवार में पत्नी माला देवी, दो बेटे और एक बेटी है। मृतक के साले सूरज ने बताया कि शुक्रवार रात लोकनाथ के मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। लोकनाथ की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शनिवार सुबह लोहिया अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुश...