Lucknow News: करंट की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत
लखनऊ, जुलाई 16 -- Lucknow News: काकोरी के दुबग्गा और सरोसा उपकेंद्र क्षेत्रों में गुरुवार को करंट की चपेट में आने से एक गाय और एक भैंस की मौत हो गई। दुबग्गा के अमेठिया सलेमपुर में बिजली पोल के स्टे वायर में करंट आने से संजय की भैंस की जान चली गई। भैंस को बचाने के प्रयास में संजय बाल-बाल बच गया। वहीं, सरोसा के मौदा गांव में खेत में घास चरते समय किसान जयचंद्र की गाय बिजली की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जसरा में हाईटेंशन तार गिरने से भैंस की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.