लखनऊ, अगस्त 18 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। ऑनलाइन दोस्ती का फायदा उठाकर चिनहट में युवक से ब्लैकमेलिंग और वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि मटियारी में कमरे पर मिलने बुलाकर पीड़ित को पीटा गया, गलत काम का आरोप लगाकर वीडियो बना लिया गया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पहले 12,800 रुपये लिए गए, फिर डिलीट करने के नाम पर 14 हजार और मांगे गए। पीड़ित की तहरीर पर चिनहट पुलिस जांच कर रही है। मूलरूप से गोंडा के चुरिहारपुर, सुरवर खुर्द निवासी 24 वर्षीय युवक मटियारी के बीसीसी ग्रीन अपार्टमेंट्स में रहता है। वह तिवारीगंज के एक निजी कॉलेज में काम करता है। पीड़ित के अनुसार 2024 में उसकी ऑनलाइन कुणाल तिवारी से दोस्ती हुई थी। इसके बाद उसकी नौकरी लखनऊ से बाहर लग गई और करीब दो साल तक दोनों में बातचीत नहीं हुई। नौकरी के सिलसिले में लखनऊ लौटने के ब...