Lucknow News: कमता चौराहे पर डंपर की टक्कर से ऑटो चालक की मौत
लखनऊ, अगस्त 8 -- Lucknow News: लखनऊ। कमता चौराहे के पास शुक्रवार देर रात डंपर ने ऑटो के बाहर खड़े चालक को रौंद दिया। मृतक की पहचान चिनहट के आनंद विहार कॉलोनी, सतरिख निवासी शौकत अली (45) के रूप में हुई है। बहनोई ने बताया कि शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे शौकत कमता चौराहे पर ऑटो के बाहर खड़े होकर सवारियों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आया डंपर ने उन्हें रौंदते हुए भाग गया। चिनहट पुलिस ने घायल शौकत को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसी फुटेज के माध्यम से चालक की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.