Lucknow News: कभी आग तो रफ्तार ने छीनी सांसें, बस हादसों ने डराया लखनऊ को
लखनऊ, नवम्बर 10 -- Lucknow News: दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा आदि की तरफ से लखनऊ होकर बिहार और पूर्वांचल जाने वाली और उधर से आने वाली निजी बसें नियमों का उल्लंघन कर के लगातार चल रही हैं। उनकी तेज रफ्तार पर सख्ती से लगाम नहीं लग रही। नतीजतन प्रदेश के विभिन्न स्थानों सहित लखनऊ और उसके आसपास हुए बस हादसों में मौतें अब डराने लगी हैं। शासन-प्रशासन से लेकर जिम्मेदार लोग इन हादसों पर बयान देकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ले रहे हैं। लेकिन, एक भी ऐसा सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे कि यात्रियों की जान पर न आए। त्योहारी सीजन में बिहार और पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में दो महीना पहले टिकट विंडो खुलते ही सीटें भर जाती हैं। ऐसे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान आदि प्रदेशों में श्रमिक का काम कर रहे बिहार और पूर्वांचल के लोगों को आरक्षित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.