Lucknow News: कनाडा में नौकरी का झांसा देकर पौने पांच लाख ठगे
लखनऊ, अक्टूबर 25 -- Lucknow News: पारा के युवक को कनाडा में नौकरी का झांसा देकर साइबर ठगों ने उससे करीब पौने पांच लाख रुपए ठग लिए। पारा के युवक समेत चार लोगों से साइबर ठगों ने 19 लाख 62 हजार रुपए की ठगी की। पीड़ितों ने पारा, गोमती नगर विस्तार, मड़ियांव व गोमती नगर और साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पारा के शीतलापुरम कॉलोनी के जयप्रकाश श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर में बताया कि सोशल मीडिया पर उन्हें कनाडा में नौकरी का विज्ञापन दिखा था। उसमें दिए दो मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर ठगों ने कनाडा में नौकरी लगवाने के नाम पर चार लाख 72 हजार रुपए का खर्च बताया। पीड़ित का आरोप है कि कई बार में उसने ठगों के खाते में चार लाख 72 हजार रुपए भेज दिए। रुपए मिलने के बाद जालसाजों ने मोबाइल बंद कर लिया। काकोरी एसीपी शकील अहमद ने बताया कि पारा थाने में मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.