Lucknow News: कथा और रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर
लखनऊ, अगस्त 1 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। डालीगंज स्थित बंदी माता मंदिर में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के तहत शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी विवाह का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने केवल रुक्मिणी जी से ही नहीं, बल्कि 16,100 राजकुमारियों का उद्धार किया। इससे भगवान की करुणा, लोककल्याण और सर्वव्यापकता का संदेश मिलता है। रात में आयोजित रासलीला में भक्त मीरा के जीवन प्रसंग का मंचन किया गया। मीरा की श्रीकृष्ण के प्रति अटूट भक्ति, समर्पण और विरक्ति की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर विधायक डॉ नीरज बोरा, आचार्य नागेश्वर प्रसादाचार्य व डॉ. गीता वर्मा उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.