लखनऊ, अक्टूबर 17 -- Lucknow News: लखनऊ, कार्यालय संवाददाता महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं बिरजू महाराज कथक संस्थान की ओर से हुई 11 दिवसीय प्रस्तुतिपरक कथक नृत्य कार्यशाला समापन शनिवार को हुआ। महाविद्यालय सभागार में कार्यशाला में शामिल विद्यार्थियों ने प्रभावी प्रस्तुतियां दी। बिरजू महाराज कथक संस्थान की अध्यक्ष डॉ. कुमकुम धर, सहायक निदेशक उच्च शिक्षा निदेशालय प्रो. विष्णु मिश्रा, महाविद्यालय की प्राचार्य दीप्ति सोनकर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के प्रथम सोपान के रूप में नमन गुरु-वंदना प्रस्तुत की गई। इसके बाद पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से कार्यशाला की गतिविधियों, प्रशिक्षण प्रक्रिया एवं उपलब्धियों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में नृत्यांकन प्रस्तुति हुई। जिसमें लय, ताल, गति और...