लखनऊ, अक्टूबर 25 -- Lucknow News: नगर निगम की निगरानी में इस बार झूलेलाल वाटिका में लगने वाले 45 दिवसीय कतकी मेले के टेंडर में 66.43 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल मेले का ठेका 2.77 करोड़ रुपये में हुआ था, जबकि वर्ष 2026-27 के लिए 4 करोड़ 61 लाख 786 रुपये की बोली मंजूर की गई है। इससे नगर निगम को करीब 1.84 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है। निविदा समिति की संस्तुति पर मंजूरी

निविदा प्रक्रिया और भुगतान के निर्देश मैसर्स खुशी ट्रेडर्स की वित्तीय बोली को निविदा समिति की संस्तुति पर नगर आयुक्त गौरव कुमार ने मंजूरी दी। नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता की निगरानी में निविदा प्रक्रिया पूरी की गई। स्वीकृति के बाद संबंधित फर्म को 24 घंटे के भीतर स्वीकृत धनराशि का 50 फीसदी नगर निगम के खाते में जमा करने के निर्देश दिए ...