लखनऊ, जुलाई 10 -- Lucknow News: लेसा व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को राजधानी के अमौसी और गोमती नगर क्षेत्रों में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। तड़के सुबह जब विभागीय और विजिलेंस टीम ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। टीम के अचानक पहुंचते ही बिजली चोरी करने वालों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और कई लोग कटिया हटाने की जुगत में लग गए। इस दौरान 14 उपभोक्ताओं को सीधे बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। अभियान में कुल 53.064 किलोवाट की बिजली चोरी का खुलासा हुआ। अकेले अमौसी क्षेत्र के मलिहाबाद उपकेंद्र के तहत 88 कनेक्शनों की जांच में 11 लोग मीटर बाईपास कर कुल 40.064 किलोवाट बिजली की चोरी करते मिले, जिनमें विशाल दीक्षित, रितुराज द्विवेदी और अमर कुमार जैसे नाम ...