Lucknow News: कटिया लगाकर एसी-कूलर चल रहे थे, 08 पर एफआईआर
लखनऊ, अगस्त 25 -- Lucknow News: लेसा व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को गोमती नगर, जानकीपुरम और अमौसी क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। तड़के 5 से 6 बजे के बीच भारी पुलिस बल के साथ जब विभागीय टीमों ने अचानक कॉलोनियों और गांवों में दस्तक दी, तो हड़कंप मच गया। लोग टीम को देखते ही दरवाजे बंद करने लगे और कटिया हटाने की होड़ मच गई। हालांकि, टीमों ने वीडियोग्राफी कराते हुए मौके से अवैध केबल जब्त किए। इस दौरान कुल 08 परिसरों में मीटर बाईपास और सीधे कटिया लगाकर 23.774 किलोवाट भार की बिजली चोरी पकड़ी गई। गोमती नगर के शिवपुरी उपकेंद्र के तहत 26 परिसरों की जांच में तीन महिलाएं गणेशपुर निवासी अनिता गौतम, लौलाई कांशीराम निवासी आशा अवस्थी और सूफिया मीटर बाईपास कर चोरी करते पाई गईं। वहीं जानकीपुरम के अचरामऊ व भाकामऊ क्षेत्र में 12 परिसरों के निरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.