Lucknow News: कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर खेल रहे मासूम की मौत
लखनऊ, जुलाई 25 -- Lucknow News: रहीमाबाद में शनिवार को मासूम शिवा (12) पर खेलते समय कच्ची दीवार गिर गई। जब तक परिजनों ने कच्ची दीवार के मलबे को हटाया, तब तक उसमें दबकर मासूम की मौत हो गई। खड़ौहां गांव निवासी राजमिस्त्री सुनील का बेटा शिवा शनिवार दोपहर ममेरे भाई कृष्णा के साथ घर के बाहर कच्चे गलियारे में खेल रहा था। इसी दौरान बच्चे के ताऊ के मकान की कच्ची दीवार अचानक भर भराकर गिर गई। दीवार का मलबा शिवा पर गिर गया, जिसमें वह दब गया। साथ खेल रहा कृष्णा किसी तरह बचकर बाहर निकाल आया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजन और ग्रामीणों ने मिलकर मलबा हटाया तो शिवा की मौत हो चुकी थी। शिवा गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। उसके पिता सुनील राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.