लखनऊ, अक्टूबर 19 -- Lucknow News: घर-घर से कूड़ा उठान बंद, सड़कों और बाजारों में लगे ढेर; रामकी की कार्यप्रणाली पर भी उठे सवाल लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

कई वार्डों में कूड़ा उठान ठप शहर में घर-घर से कूड़ा उठान की व्यवस्था पटरी से उतरती नजर आ रही है। जेसी बोस वार्ड, महात्मा गांधी विक्रमादित्य वार्ड और लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय सहित शहर के कई वार्डों में कूड़ा कलेक्शन नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। घरों से कूड़ा नहीं उठ रहा है तो कूड़ा पड़ाव स्थलों पर भी ढेर जमा हैं। हालात से परेशान पार्षद लगातार शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने से नाराजगी बढ़ती जा रही है। जेसी बोस वार्ड में घर-घर से कूड़ा उठान की समस्या बनी हुई है। क्षेत्रीय पार्षद सैयद यावर हुसैन रेशु भी कई बार शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद व्यवस्था में सु...