लखनऊ, अक्टूबर 10 -- Lucknow News: हजतरगंज में इर्विन टेक्नोलॉजी कंपनी के मालिक अनंत कुमार पर महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पीड़िता ने मालिक अनंत के खिलाफ हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जौनपुर की युवती ने हजरतगंज पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इर्विन टेक्नोलॉजी कंपनी के मालिक अनंत कुमार ने साक्षात्कार के लिए उसे लखनऊ बुलाया था। साक्षात्कार के बाद अनंत ने उसे नौकरी पर रख लिया। पीड़िता का आरोप है कि पांच अक्तूबर को मालिक अनंत उसे ढाबा दिखाने विधायक आवास ले गया था। आरोप है कि अनंत ने घर छोड़ने के बहाने दबाव बनाकर पीड़ित युवती को अपनी कार में बिठा लिया। रास्ते में आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता के शरीर को आरोपी गलत तरीके से छूने लगा। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने मालिक इस बात का विरोध किया तो उसे जानमाल...