Lucknow News: कंटेनर की टक्कर के बाद ऑटो से भिड़ी कार, सात घायल
लखनऊ, नवम्बर 5 -- Lucknow News: बंथरा इलाके में जुनाबगंज कस्बे के पास कानपुर रोड पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से अनियंत्रित हुई कार (ब्रेजा) आगे चल रहे ऑटो से जा भिड़ी। इससे ऑटो सड़क किनारे मरम्मत में लगी मशीन से जा टकराया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ऑटो चालक समेत छह लोग घायल हो गए, जबकि कार के चालक को भी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद काफी देर तक कानपुर रोड पर जाम लगा रहा। बंथरा इंस्पेक्टर राणा राजेश कुमार सिंह के मुताबिक लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे कंटेनर (एचआर 55 बीबी 6961) ने जुनाबगंज के पास ब्रेजा को टक्कर मारी। इसके बाद ऑटो हादसे की चपेट में आया। ऑटो चालक चकौली निवासी अभिदेव (19), बदाली खेड़ा का सुभाष (45), जैतीपुर की गुड़िया (40), पुरवा के हरीश तिवारी (45), रहीमनगर पड़ियाना की सुमन (45), उनकी बेटी शिवानी (20) घायल हो गईं। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.