Lucknow News: ओशो नगर में सड़क का निर्माण रुका, लोगों ने दिया धरना
लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: कनौसी के ओशो नगर में सर्वांगीण स्कूल से गेट नंबर तीन तक जाने वाली मुख्य सड़क का निर्माण रुकने के विरोध में सोमवार को क्षेत्रीय नागरिकों ने धरना दिया। नागरिकों का आरोप है कि यह मार्ग पिछले 25 वर्षों से उपेक्षित है। नगर निगम से सड़क निर्माण का प्रोजेक्ट स्वीकृत होने और नाली का काम पूरा होने के बावजूद कुछ स्थानीय लोगों के विरोध के चलते सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो धरने को अनिश्चितकालीन आंदोलन में बदल दिया जाएगा। ओशो नगर विकास समिति के पदाधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्रवासियों के प्रयासों से नगर निगम ने सड़क निर्माण की परियोजना स्वीकृत की थी। इसके तहत नाली का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन सड़क बनाने का काम लगातार रुकवाया जा रहा है। समिति का दावा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.