लखनऊ, अगस्त 14 -- Lucknow News: ठाकुरगंज में गुरुवार रात गोलू होटल के पास ओवरटेक करने को लेकर बाइक और स्कार्पियो सवारों में विवाद हो गया। उनके बीच मारपीट हुई। इस बीच एक पक्ष ने फायरिंग की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस की जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। गोलू होटल के पास गुरुवार रात 11 बजे बाइक और स्कार्पियो सवारों में ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। बवाल बढ़ते देख लोगों की भीड़ जुट गई। आरोप है कि इस बीच एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। दोनों पक्षों के लोग भाग निकले। बवाल की सूचना पर गश्त कर रहे पुलिस कर्मी पहुंचे। इस बीच सोशल मीडिया पर विवाद से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो गया। एसीपी चौक शुभम कुमार...