Lucknow News: ओमेक्स सिटी चोरी में एक गिरफ्तार
लखनऊ, जुलाई 22 -- Lucknow News: सरोजनीनगर। बिजनौर पुलिस ने ओमेक्स सिटी में बंद मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की गोल्डन लेडीज घड़ी, 3,036 रुपये नकद और भारतीय व विदेशी सिक्के बरामद हुए हैं, जबकि उसका साथी शंकर फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर विभूतिखंड के कठौता निवासी सुनील को औरंगाबाद अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने साथी के साथ रेकी कर चोरी करने की बात कबूल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.