लखनऊ, नवम्बर 20 -- Lucknow News: ओडिशा से गांजे की खेप लाकर लखनऊ और उसके आस पड़ोस जनपदों में गांजे की तस्करी करने वाले गिरोह के दो तस्करों को क्राइम ब्रांच ने अलीगंज नगर निगम कार्यालय के पास बंधा रोड से दबोचा है। टीम ने तस्करों के पास से 43 पैकेट में 48.80 किलोग्राम गांजा और कार बरामद हुआ है। गिरफ्तार तस्कर स्नातक और पॉलीटेक्निक डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। अपर पुलिस उपायुक्त किरन यादव के मुताबिक बरामद गांजे की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। तस्करों के पास से दो मोबाइल और 540 रुपये भी मिले हैं। मोबाइल की काल डिटेल्स से गिरोह जुड़े नेटवर्क को टीम खंगाल रही है। गिरफ्तार तस्करों में प्रयागराज के धूमनगंज का रहने वाले प्रकाश और अलीगंज सेक्टर आई जानकीपुरम का जय आनंद मिश्रा है। प्रकाश स्नातक पास है और जय आनंद पॉलीटेक्निक से डिप्लोमा क...