लखनऊ, सितम्बर 19 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में 29292 करदाताओं को 31.06 करोड़ रुपये सरचार्ज व ब्याज में छूट दी गई है। इससे प्रत्येक लाभार्थी को औसतन लगभग 12655 रुपये की आर्थिक बचत हुई है।

ओटीएस योजना के आवेदन ओटीएस योजना में अब तक 48751 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 25231 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। नगर निगमों में 40480, नगर पालिका परिषदों में 6033, नगर पंचायतों में 2160, और जल संस्थानों में 394 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदनों में 81.5 प्रतिशत यानी 31002 आवेदन आवासीय संपत्तियों से संबंधित हैं। इसके अलावा 3785 व्यावसायिक और 3235 मिश्रित उपयोग वाली संपत्तियों के स्वामियों ने भी योजना के तहत आवेदन किया है।

लखनऊ नगर निगम की वसूली योजना में पंजीक...