लखनऊ, अक्टूबर 23 -- Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत अब तक 1567 आवेदन प्राप्त हुए हैं। शुक्रवार शाम छह बजे तक मिले आवेदनों के बीच प्राधिकरण की हेल्प डेस्क बकायेदारों के लिए मददगार साबित हो रही है। यहां योजना की जानकारी देने के साथ ऑनलाइन आवेदन करने में भी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि पात्र बकायेदार 15 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए कॉल सेंटर और आईटी अनुभाग से फोन कॉल, मैसेज और ई-मेल भेजे जा रहे हैं।

ओटीएस योजना में आवेदन और सहायता मानचित्र के बकायेदारों को भी राहत

योजना में राहत और भुगतान के प्रावधान इस बार योजना में मानचित्र और शमन मानचित्र के बकायेदारों को भी शामिल किया गया है। मानचित्र ...