Lucknow News: ऑफिस में महिला कर्मी से मारपीट, गला दबाने का आरोप
लखनऊ, जुलाई 21 -- Lucknow News: अलीगंज स्थित खाद्य एवं औषधि विभाग की प्रयोगशाला में कार्यरत महिला कर्मचारी से मारपीट और गला दबाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने विभाग में तैनात संविदाकर्मी पर डेढ़ माह से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अलीगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सेक्टर-सी अलीगंज निवासी पीड़िता प्रयोगशाला में बेंच केमिस्ट के पद पर कार्यरत है। पीड़िता का आरोप है कि बाराबंकी निवासी संविदाकर्मी आदेश यादव पिछले डेढ़ महीने से उसे परेशान कर रहा है। वह बार-बार मिलने और बात करने का दबाव बनाता था। मना करने पर आरोपी आत्महत्या कर उसका नाम लगाने की धमकी देता था। यह भी पढ़ें- ऑफिस में संविदाकर्मी ने महिलाकर्मी से की मारपीट, गला दबाने कोशिश, शारीरिक उत्पीड़न का भी आरोप इस संबंध में पीड़िता के पास व्हाट्सऐप च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.