Lucknow News: ऑफिस में महिला कर्मी का गला दबाया, संविदाकर्मी पर केस
लखनऊ, जुलाई 21 -- Lucknow News: सुनील तिवारी, संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित खाद्य एवं औषधि विभाग की प्रयोगशाला में कार्यरत एक महिला कर्मचारी से मारपीट और गला दबाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने विभाग में तैनात संविदाकर्मी पर डेढ़ महीने से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अलीगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-सी अलीगंज निवासी पीड़िता प्रयोगशाला में बेंच केमिस्ट के पद पर कार्यरत है। पीड़िता के अनुसार, बाराबंकी निवासी संविदाकर्मी आदेश यादव पिछले करीब डेढ़ महीने से उसे लगातार परेशान कर रहा था। वह बार-बार मिलने और बात करने का दबाव बनाता था। मना करने पर आरोपी आत्महत्या कर उसका नाम लगाने की धमकी देता था। इस संबंध में पीड़िता के पास व्हाट्सएप चैट भी मौजूद हैं。
घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.