Lucknow News: ऑटो में महिला की चेन लूटी, बहादुर भतीजी ने टप्पेबाज महिला को दबोचा
लखनऊ, सितम्बर 24 -- Lucknow News: भतीजी के साथ लोहिया संस्थान इलाज कराने जा रही महिला से ऑटो में सवार टप्पेबाज महिलाओं ने चेन लूट ली। वारदात के बाद बच्चा गोद में लिए भाग रही एक महिला को भतीजी ने दौड़ाकर पकड़ लिया। बीच सड़क पर हुई गुत्थम-गुत्था देख राहगीरों ने पीड़िता की मदद की और आरोपी महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लूटी गई चेन बरामद कर ली है और फरार तीन साथियों की तलाश कर रही है। चिनहट के कंचनपुर मटियारी सम्राट सिटी निवासी 25 वर्षीय गरिमा सिंह ने बताया कि उनकी बड़ी मम्मी सुमन सिंह की तबीयत खराब है। गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे वह उन्हें ऑटो से डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान दिखाने जा रही थीं। रास्ते में तीन-चार महिलाएं और एक लड़की उसी ऑटो में आकर बैठ गईं। पॉलिटेक्निक चौराहे से पहले पुल के पास लोहिया अस्पताल जाने के लिए जब वह उतरने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.