Lucknow News: ऑटो में बैठी महिला के बैग से जेवर पार, चार टप्पेबाजों पर मुकदमा
लखनऊ, सितम्बर 25 -- Lucknow News: चार टप्पेबाज महिलाओं ने ऑटो में सवार होकर बाराबंकी की महिला के जेवर पार कर दिए। पीड़िता की तहरीर पर ठाकुरगंज पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सतरिख बाराबंकी निवासी कुमुदलता गुरुवार सुबह घर से भिठौली स्थित मायके जाने के लिए निकली थीं। वह चौक चौराहे से ऑटो रिक्शा में सवार हुईं। कुछ दूर चलने पर ऑटो में चार महिलाएं सवार हो गईं, उनके साथ 10 साल की एक बच्ची भी थी। दो महिलाएं कुमुदलता के बगल में बैठ गईं, जबकि दो अन्य महिलाएं और बच्ची सामने की सीट पर बैठ गईं। पुलिस के मुताबिक सामने बैठी महिलाओं में से एक ने कुमुदलता के पैर पर अपना पैर रख दिया। जब उन्होंने पैर हटाने को कहा तो बच्ची उनकी ओर झुक गई, जिससे उनका ध्यान भटक गया। इस बीच बगल में बैठी महिला ने उनके बैग से छोटा पर्स न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.