Lucknow News: ऑटो में बंधक बनाकर जेई से 20 हजार और दो मोबाइल लूटे
लखनऊ, जुलाई 16 -- Lucknow News: राजधानी में ऑटो सवार बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद हैं। मड़ियांव इलाके में ऑटो में बैठे चार बदमाशों ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को बंधक बनाकर लूटपाट की। विरोध करने पर पीड़ित की पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद बदमाश उन्हें चलते ऑटो से धक्का देकर फरार हो गए। मड़ियांव पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और धमकी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मड़ियांव के महर्षि नगर स्थित इशानिका टाउनशिप निवासी अश्वनी कुमार वर्मा बाराबंकी के सुबेहा उपकेंद्र में अवर अभियंता (जेई) हैं। 14 जुलाई की देर रात वह बाराबंकी से लखनऊ पहुंचे थे। मड़ियांव में प्रधान मैरिज लॉन के पास वह घर जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुए, जिसमें चालक समेत तीन लोग पहले से बैठे थे। कुछ दूर जाकर चालक ने ऑटो मधुवन विहार कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.