लखनऊ, जुलाई 8 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। पुरानी जेल रोड पर मंगलवार को सड़क हादसे में ऑटो चालक अरुण कुमार सोनकर (36) की मौत के मामले में बुधवार को परिजनों, परिचितों ने कृष्णा नगर के स्नेह नगर में शव रख प्रदर्शन किया। कृष्णा नगर, आलमबाग पुलिस ने प्रदर्शन रोकने का प्रयास किया। इस पर पुलिस और प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच तीखी बहस और धक्का मुक्की हुई। बारिश के बीच आक्रोशित लोगों ने जिलाधिकारी, डिप्टी सीएम को बुलाने के साथ ही मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, आर्थिक सहायता की मांग की। आलमबाग थाने ने दर्ज मामले में कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन मिलने पर करीब तीन घंटे बाद लोग शांत हुए। उसके बाद अंतिम संस्कार किया।कृष्णा नगर निवासी सरिता देवी ने बताया कि पति अरुण कुमार सोनकर ऑटो चालक थे। किस्त पर ऑटो फाइनेंस कराई थी। उनका कहना है ...