Lucknow News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत
लखनऊ, अगस्त 6 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता।अलीगंज इलाके में बुधवार देर रात तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे 11वीं के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।त्रिवेणी नगर स्थित आकाश टिंबर के पास रहने वाले उमाशंकर पांडे प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके परिवार में पत्नी कंचन, दो बेटे शुभम, अंश और एक बेटी है। मामेरे भाई अजय शुक्ला ने बताया कि अंश 15 वर्ष का था और 11वीं का छात्र था। बुधवार रात अंश अपने दोस्त हर्ष के साथ बाइक लेकर घर से घूमने निकला था। रात में दोनों वापस लौट रहे थे। बंधा रोड स्थित शराब ठेके के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.