लखनऊ, जुलाई 11 -- Lucknow News: कृष्णानगर में शुक्रवार देर शाम बाइक सवार को पीछे से ऑटो ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गिरा और काफी दूर तक सड़क पर घिसटता हुआ चला गया। उस वक्त बगल से निकल रही रोडवेज बस के पिछले टॉयर की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को युवक के पास से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी। बाराबंकी के दामोदरपुर जहांगीराबाद निवासी वेद प्रकाश भट्ट का छोटा बेटा विशेष भट्ट (25) बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। मृतक के भाई शुभम ने बताया कि विशेष बाइक से शुक्रवार सुबह घर से दोस्त से मिलने आलमबाग आया था। शाम को वापस आते वक्त पिकडली होटल के पास पीछे से तेज दफ्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक बेकाबू हो...