लखनऊ, अक्टूबर 16 -- हादसे में चालक और परिचालक की मौत Lucknow News: दखिना शेखपुर टोल प्लाजा के पास शुक्रवार शाम ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक जौनपुर शेरबाज देवपुर के इंद्रजीत पटेल (56) और परिचालक प्रयागराज करछौना कांती निवासी रमेश (50) की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में लदे ऑक्सीजन सिलेंडर हवा में उछलकर सड़क पर दूर तक बिखर गए। गनीमत रही कि सड़क पर बिखरे सिलेंडरों में धमाके नहीं हुए और कोई कोई राहगीर उनकी चपेट में नहीं आया। निगोहां थाना प्रभारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे हुआ। टक्कर के बाद पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक और परिचालक पिकअप के केबिन में फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से दोन...