लखनऊ, अक्टूबर 10 -- Lucknow News: ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर शनिवार को मॉक ड्रिल के दौरान फुट ओवरब्रिज(एफओबी) पर भगदड़ मचने से घायल यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने अभ्यास किया। आरपीएफ, जीआरपी,रेलवे मेडिकल टीम, एनडीआरएफ, अग्निशमन विभाग सहित लोकल पुलिस की टीमें अभ्यास में शामिल रहीं। दोपहर 12 बजे कंट्रोल रूम से ऐशबाग स्टेशन पर भगदड़ की सूचना प्रसारित की गई। इसके बाद आरपीएफ थाना ऐशबाग निरीक्षक देवेंद्र प्रताप अधिकतम उपलब्ध स्टाफ और आपदा प्रबंधन उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सूचना देते हुए राहत कार्य शुरू कराया। रेलवे मेडिकल विभाग की टीम ने डॉक्टर संजय तिवारी के नेतृत्व में घायलों को प्राथमिक सहायता दी। इसके बाद घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजने का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ ल...