लखनऊ, अक्टूबर 6 -- Lucknow News: पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के ऐशबाग जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 के प्रवेश द्वार पर 'आई लव ऐशबाग' का सेल्फी पॉइंट स्थापित किया गया है। यह मॉडल अपनी आधुनिक डिज़ाइन और भव्यता के कारण यात्रियों, विशेषकर युवाओं व पर्यटकों को सेल्फी लेने के लिए काफी आकर्षित कर रहा है। साथ ही लगा एलईडी फाउन्टेन रंग-बिरंगी रोशनी के साथ गिरती जलधाराएं भी आकर्षण का केंद्र हैं। डीआरएम गौरव अग्रवाल ने बताया कि यह पहल 'स्वच्छ व सुंदर स्टेशन' अभियान के अंतर्गत स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक प्रयास है। यह भी पढ़ें- ऐशबाग स्टेशन पर 'आई लव ऐशबाग' का सेल्फी प्वाइंट स्थापित यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट की तर्ज पर संवर रहा बादशाहनगर स्टेशन, जल्द शुरू होगा स्काईवॉक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...