Lucknow News: ऐशबाग आरओबी पर बनेगा क्लोवर लीफ, स्टेशन की राह आसान होगी
लखनऊ, जुलाई 6 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता/शुभ्रांशु शेखर। ऐशबाग आरओबी से ऐशबाग स्टेशन तक जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। सेतु निगम यहां 116.78 करोड़ रुपये की लागत से क्लोवर लीफ का निर्माण कराएगा। इससे ऐशबाग-ईदगाह तिराहे पर लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी। आरओबी से स्टेशन जाने के दौरान यात्रियों को ट्रैफिक दबाव का सामना नहीं करना पड़ेगा। ट्रेन छूटने का डर भी नहीं रहेगा।
ऐशबाग रेलवे स्टेशन का महत्व ऐशबाग रेलवे स्टेशन लखनऊ का एक प्रमुख स्टेशन है। चारबाग स्टेशन पर ट्रेनों का दबाव कम करने के लिए इसे सेटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है। लखनऊ-दिल्ली और कानपुर मार्ग पर स्थित इस स्टेशन से रोजाना 100 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है। गोरखपुर, बरेली, मुंबई, दिल्ली, पंजाब, बिहार, पुणे, हैदाराबाद आदि दिशाओं की ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.