लखनऊ, अगस्त 14 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कर्मचारी महासंघ और नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों और नर्सिंग स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा प्रशासनिक भवन से शुरू होकर पुरानी बिल्डिंग, नवीन ओपीडी, पीएमएसवाई भवन और मुख्य प्रवेश द्वार से होते हुए पुनः प्रशासनिक भवन पहुंची। यात्रा के दौरान पूरा संस्थान देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। हाथों में तिरंगा लिए कर्मचारियों ने "भारत माता की जय" और राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।यात्रा यह भी पढ़ें- लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, छा...