Lucknow News: एसजीपीजीआई के वार्ड से मोबाइल चोरी, खाते से निकले 50 हजार रुपये
लखनऊ, अगस्त 15 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ में एसजीपीजीआई के वार्ड में भर्ती मरीज के तीमारदार का मोबाइल चोरी होने के बाद उसके बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। चोर ने पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 10-10 हजार रुपये निकाले। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वाराणसी निवासी श्यामजी पाल अपनी भतीजी के इलाज के लिए एसजीपीजीआई के यूरोलॉजी विभाग पहुंचे थे। उनकी भतीजी भर्ती थी और शुक्रवार, 14 अगस्त को उसका ऑपरेशन होना था। श्यामजी पाल के मुताबिक, शुक्रवार रात वह वेटिंग रूम में आराम करने चले गए और मोबाइल फोन भतीजी के बेड के पास चार्जिंग पर लगा दिया।
चोरी की घटना की जानकारी शनिवार सुबह करीब पांच बजे जब वह मोबाइल लेने पहुंचे तो फोन गायब था। तलाश करने के दौरान उन्हें पता चला कि मोबाइल से जुड़े बैंक खाते स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.