Lucknow News: एसआईआर पर रोक और ज्ञानेश को हटाने की मांग पर भाकपा ने मार्च निकाला
लखनऊ, अक्टूबर 10 -- Lucknow News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया पर रोक लगाने और लोकतांत्रिक अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ देशव्यापी विरोध के आह्वान पर शनिवार को भाकपा ने परिवर्तन चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला। मार्च के बाद प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने निर्वाचन आयोग की जवाबदेही सुनिश्चित करने, मताधिकार की रक्षा करने और हिरासत में लिए गए राजनीतिक कार्यकर्ताओं की तत्काल रिहाई की मांग की। आइसा लखनऊ के अध्यक्ष शांतम निधि ने कहा कि जब निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, तब सरकार का जवाब राजनीतिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और नजरबंदी नहीं हो सकता। यह भी पढ़ें- Prayag...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.