Lucknow News: एलयू- 'सशक्त नारी, सुरक्षित नारी' का संदेश, विधि संकाय में गूंजा मिशन शक्ति
लखनऊ, अक्टूबर 8 -- Lucknow News: लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत डीन, स्टूडेंट्स' वेलफेयर के तत्वावधान में विधि संकाय के प्रो बोनो क्लब द्वारा 'सशक्त नारी, सुरक्षित नारी, आत्मनिर्भर नारी-मिशन शक्ति' विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विधि संकाय, न्यू कैंपस में किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने 'मिशन शक्ति' के उद्देश्यों, महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। प्रभावी अभिनय और संवादों के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं और सहायता पहलों की जानकारी रखने के महत्व को रेखांकित किया गया।इस अवसर पर प्रो. आलोक कुमार यादव, फैकल्टी इंचार्ज, प्रो बोनो क्लब; प्रो. अभिषेक कुमार तिवारी, प्रो. अशोक कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.