Lucknow News: एलयू में जेनरेटिव एआई पर सेमिनार, डिजिटल स्टोरीटेलिंग के नए आयामों पर चर्चा
लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने बोस्टन स्थित टेक स्टार्टअप यॉन्डरवॉन्डर एआई के सहयोग से जेनरेटिव एआई पर सेमिनार आयोजित किया। 'इंजीनियरिंग क्रिएटिविटी विद जेनरेटिव एआई: स्टोरीटेलिंग इन डिजिटल एज' विषय पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आधुनिक एआई तकनीकों और डिजिटल स्टोरीटेलिंग में उनकी भूमिका से अवगत कराया गया। सेमिनार में यॉन्डरवॉन्डर एआई की एप्लाइड मशीन लर्निंग रिसर्चर सौगमिता मोई और प्रोडक्ट मैनेजर आयुष गुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में हिस्सा लिया। सौगमिता मोई ने जनरेटिव एडवर्सेरियल नेटवर्क्स, डिफ्यूजन मॉडल्स, कॉन्वोल्यूशनल न्यूरल नेटवर्क्स, रिइनफोर्समेंट लर्निंग और स्टेबल डिफ्यूजन जैसी तकनीकों की जानकारी दी।विशेषज्ञों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.