Lucknow News: एलयू कुलपति जे.पी.सैनी ने द्वितीय परिसर का किया गहन निरीक्षण, कक्षाओं व छात्रावासों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
लखनऊ, अक्टूबर 5 -- Lucknow News: लखनऊ,प्रमुख संवाददाता । लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.जे.पी.सैनी ने विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर, जानकीपुरम का सघन एवं विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न संकायों में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों, कक्षाओं के संचालन तथा छात्रावासों में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान मौके पर द्वितीय परिसर के प्रॉक्टर प्रो.अभिषेक तिवारी, विभिन्न छात्रावासों के प्रोवोस्ट, असिस्टेंट प्रोवोस्ट तथा खेल प्रभारी उपस्थित रहे। कुलपति ने सबसे पहले इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (आईएमएस), विधि संकाय और इंजीनियरिंग संकाय का भ्रमण किया। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर शिक्षण कार्य की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान सभी संकायों में कक्षाएं नियमित एवं सुचारू रूप से संचालित होती मिलीं। कुलपति ने कक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.