Lucknow News: एलयू: चार जिलों के राजकीय डिग्री कॉलेज ई-ऑफिस से जुड़ेंगे
लखनऊ, नवम्बर 6 -- Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध चार जिलों के राजकीय डिग्री कॉलेज अब ई-ऑफिस प्रणाली से जुड़ेंगे। पहले चरण में लखनऊ, सीतापुर, हरदोई और लखीमपुर खीरी के सभी राजकीय महाविद्यालयों को विश्वविद्यालय के ई-ऑफिस नेटवर्क पर लाया जाएगा। इसके बाद सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित कॉलेजों को भी इस व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। इससे कॉलेजों की प्रशासनिक फाइलों का निस्तारण ऑनलाइन हो सकेगा और प्राचार्यों व कर्मचारियों को छोटी-छोटी प्रक्रियाओं के लिए विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विश्वविद्यालय परिसर में ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने के बाद अब इसका विस्तार संबद्ध कॉलेजों तक किया जा रहा है। कुलपति प्रो. जेपी सैनी के निर्देश पर राजकीय कॉलेजों को पोर्टल से जोड़ने, डिजिटल सिग्नेचर, यूजर मैपिंग और तकनीकी समन्वय की जिम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.