लखनऊ, अगस्त 21 -- Lucknow News: सरोजनीनगर के अमौसी स्थित इंडियन ऑयल एलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल शुक्रवार शाम अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। शाम करीब पांच बजे ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल वापस लेकर एलपीजी सिलेंडरों की उठान शुरू कर दी। इससे लखनऊ की 62 इंडियन ऑयल एलपीजी गैस एजेंसियों पर आपूर्ति प्रभावित होने का संकट टल गया। सरोजनीनगर के अमौसी स्थित इंडेन गैस बाटलिंग प्लांट से जुडे ट्रांसपोर्टरों ने गुरुवार को उचित आवंटन, वाहनों को नियमित लोड उपलब्ध कराने और एजेंसियों पर गाड़ियों को समय से खाली कराने की व्यवस्था करने की मांग सहित आधा दर्जन मांगों को लेकर चक्का जाम कर दिया था। शुक्रवार दोपहर जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह, एआरटीओ अशोक यादव, इंडियन ऑयल एलपीजी के रीजनल जीएम एनके श्रीवास्तव और प्लांट मैनेजर ज...