लखनऊ, जुलाई 17 -- Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखंड या भवन खरीदने के इच्छुक लोगों को अब पंजीकरण राशि के लिए भी बैंक लोन मिल सकेगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार की पहल पर इसके लिए पंजाब नेशनल बैंक के साथ एक एमओयू साइन किया गया है। इस नई व्यवस्था से लोगों को संपत्ति खरीदने के लिए शुरुआती बड़ी रकम जुटाने की आर्थिक बाधा से राहत मिलेगी। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि 'पहले आओ-पहले पाओ' योजना के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में फ्लैट खरीदने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होता है। इसके बाद सामान्य श्रेणी को अनुमानित मूल्य का 5% और आरक्षित श्रेणी को 2.5% पंजीकरण शुल्क देना होता है। वहीं ई-ऑक्शन में व्यावसायिक व आवासीय संपत्ति के लिए 10% धनराशि ईएमडी और लॉटरी वाली संपत्तियों के लिए भी तय पंजीकरण राशि जमा करनी पड़ती है।

व्यवस्था से आर्थिक ...