लखनऊ, जुलाई 22 -- Lucknow News: विजय वर्मा, प्रमुख संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव विवेक श्रीवास्तव के कार्यालय के बाहर मंगलवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब अवैध निर्माण की शिकायत लेकर पहुंचे दो युवकों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही एलडीए के सुरक्षा कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा दोनों को हिरासत में लेकर एलडीए चौकी ले जाया गया। --

सचिव कार्यालय के बाहर हुई तीखी नोकझोंक जानकारी के अनुसार पदम देव पांडेय निवासी ई-3/149, विनय खंड, गोमतीनगर तथा साइमन ली निवासी ए-11/1, सेक्टर-4, गोमतीनगर एलडीए पहुंचे थे। आरोप है कि पदम देव पांडेय सचिव कार्यालय के बाहर जोर-जोर से शोर मचाने लगे और वहां तैनात कर्मचारी दुर्गेश से उनकी बहस हो गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। उसका शोर सुनकर आसपास के कर्मचारियों...