Lucknow News: एलडीए में 359 मानचित्रों की एनओसी लंबित, तहसीलों से नहीं जारी हुई एनओसी
लखनऊ, अक्टूबर 22 -- Lucknow News: अपना आशियाना बनाने वालों की मंशा पर प्रशासन के जिम्मेदारों ने अड़ंगा लगा दिया है। वे पिछले कई माह से नक्शा पास होने की बांट जोह रहे हैं, लेकिन तहसीलों से एनओसी जारी नहीं हो पा रही है, जबकि लखनऊ विकास प्राधिकरण उनको पत्र लिख रहा है। इस बार एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पांचों तहसीलों के उप जिलाधिकरियों को पत्र जारी कर शीघ्र एनओसी जारी करने को कहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण में मानचित्रों की स्वीकृति के लिए 359 अनापत्ति प्रमाणपत्र लंबित हैं। 15 अक्तूबर को भेजे गए पत्र में एलडीए के उपाध्यक्ष ने कहा है कि विभिन्न संपत्तियों के मानचित्र स्वीकृत करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं। मानचित्रों की स्वीकृति से पहले संबंधित तहसीलों से एनओसी जरूरी है। जबकि शासन की ओर से मानचित्रों की स्वीकृति के संबंध में समयबद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.