लखनऊ, जुलाई 16 -- Lucknow News: एलडीए में नौकरी और सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर जालसाज मां बेटे ने एक करीबी युवक से 50 लाख रुपये की ठगी की। एलडीए कर्मी आरोपी महिला ने ऊंची पहुंच का रौब दिखाकर जाली नियुक्ति पत्र दे दिया। पीड़ित ने विभाग जाकर जानकारी की तो फर्जीवाड़े का पता चला। रुपये वापस मांगने पर मुख्तार का करीबी बताकर धमकाया। पीड़ित ने प्रमुख सचिव गृह से शिकायत की तो वजीरगंज पुलिस ने आरोपी मां बेटे के खिलाफ एफआईआर लिखी है। ठाकुरगंज के बालागंज रज्जबगंज निवासी हमजा इस्लाम ने बताया कि वर्ष 2023 में वह इंटर का छात्र था। इसी दौरान एक रिश्तेदार के घर पर परिचित लालबाग जेसी बोस मार्ग डल्ब्यूआर अपार्टर्मेंट निवासी सुमायरा रब्बानी उर्फ परवीन और उनके बेटे अली अब्दुल्लाह से उसकी मुलाकात हुई थी। एलडीए कर्मचारी सुमायरा और आरोपी बेटे अली ने इंटर पास क...