Lucknow News: एलडीए ने सुशांत गोल्फ सिटी में 05 अवैध प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर
लखनऊ, अक्टूबर 16 -- Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक व आवासीय निर्माण सील किये गये। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई प्रवर्तन जोन-1 एवं जोन-5 की टीम ने की। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र के ग्राम-मलूकपुर, बक्कास, सरसवां व अहिमामऊ में अभियान चलाया गया। इस दौरान राम अवतार, एके सिंह, सुनील यादव, अक्षय सिंह, राकेश, लक्ष्मण मिश्रा व अन्य द्वारा लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: झूंसी में 26 बीघा में अवैध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.