लखनऊ, अक्टूबर 18 -- Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण से जुड़े 542 ठेकेदारों और प्रतिष्ठानों के यहां काम करने वाले कर्मचारियों और मजदूरों को कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) का लाभ दिलाने की तैयारी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की समीक्षा में सामने आया है कि इनमें से अधिकतर ठेकेदार और प्रतिष्ठान ईपीएफ के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए ईपीएफओ ने एलडीए सचिव को पत्र भेजकर ठेकेदारों को वैधानिक प्रावधानों के प्रति जागरूक करने और अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए शिविर व संगोष्ठी आयोजित करने को कहा है। ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ की ओर से नौ अक्तूबर 2026 को भेजे गए पत्र में एलडीए से जुड़े ठेकेदारों के यहां काम करने वाले कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया है। ईपीएफओ ने एलडीए से ठेकेदा...