लखनऊ, अक्टूबर 15 -- Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोपों में उद्यान अधिकारी शशि कुमार भारती पर कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने उनकी जिम्मेदारियों में बड़ी कटौती करते हुए शहर के प्रमुख पार्कों और परियोजनाओं से जुड़े अहम कामों से हटा दिया है। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर निलंबन समेत अनुशासनिक कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति भेजी जा सकती है। सीबीआई जांच वाले रिवरफ्रंट हिस्से में तोड़फोड़ से नाराजगी

रिवरफ्रंट में तोड़फोड़ पर नाराजगी गोमती रिवरफ्रंट के उस हिस्से में तोड़फोड़ का मामला गंभीर हो गया है, जिसकी सीबीआई जांच चल रही है। आरोप है कि तलवार टेंट हाउस ने अपनी सीमा का विस्तार करने के लिए यहां बने लाइब्रेरी,...