लखनऊ, जुलाई 3 -- Lucknow News: एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जांच कराई तो सामने आया फर्जीवाड़ा नायब तहसीलदार ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज करायी एफआईआर लखनऊ। प्रमुख संवाददाता

फर्ज़ी एनओसी का मामला गोमती नगर विस्तार के ग्र्राम-अरदौनामऊ में एलडीए की अर्जित भूमि की रियल एस्टेट कंपनी ने जाली एनओसी बनवा डाली। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने प्रकरण की जांच कराई तो फर्जीवाई उजागर हो गया। अब इस मामले में प्राधिकरण के नायब तहसीलदार ने रियल एस्टेट कंपनी समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

जांच की प्रक्रिया एलडीए के सहायक चकबंदी अधिकारी तुलसीराम ने बताया कि कुछ दिन पहले व्हाट्सऐप के माध्यम से एक पत्र प्राप्त हुआ। जिसमें प्राधिकरण के सहायक चकबंदी अधिकारी (अर्जन) के नाम व हस्ताक्षर से विभूति खण्ड स्थित ...