Lucknow News: एमिटी के पास सड़क गड्ढों में तब्दील,चोटिल हो रहे बाइक सवार
लखनऊ, अगस्त 23 -- Lucknow News: भरवारा-मल्हौर क्षेत्र का मुख्य एसटीपी मार्ग बदहाल हो चुका है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से हजारों राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। पीडब्ल्यूडी गड्ढों को भरने के लिए मलबा डाल रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है। बारिश होते ही गड्ढों में पानी भर जाता है, जिसके कारण उनकी गहराई का अंदाजा न लगने के कारण दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 2, 3 और 4 के आसपास स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। दिन में लोग किसी तरह निकल जाते हैं, लेकिन रात में पानी भरे गड्ढों के कारण खतरा कई गुना बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई लोग इन गड्ढों में गिरकर घायल हो चुके हैं।
गड्ढे में घुसकर पलटा ऑटो स्थानीय निवासी वरुण बताते हैं कि हाल ही में एक ऑटो सड़क पर बने गह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.